UPSC NDA 2 Admit Card 2026 OUT, परीक्षा 13 सितंबर को; ऐसे करें डाउनलोड

UPSC NDA 2 Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने National Defence Academy & Naval Academy Examination (II), 2026 का e-Admit Card जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया है, वे अपना Admit Card UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर में किया जाएगा। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे e-Admit Card जल्द डाउनलोड करके उसका Printout निकाल लें। इसे अंतिम परिणाम जारी होने तक सुरक्षित रखना होगा। इस परीक्षा के लिए कोई Paper Admit Card जारी नहीं किया जाएगा।

UPSC NDA 2 Admit Card 2026 – Overview

जानकारीविवरण
परीक्षाNDA & NA Examination (II), 2026
संस्थाUPSC
Admit Cardजारी
जारी होने की तारीख3 सितंबर 2026
परीक्षा तारीख13 सितंबर 2026
Admit Card ModeOnline
Official Websiteupsconline.nic.in

UPSC NDA 2 Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान steps की मदद से अपना Hall Ticket डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. NDA & NA Examination (II), 2026 के e-Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई Login Details दर्ज करें।
  4. Submit/Login करने के बाद Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. Admit Card डाउनलोड करें और उसका Printout निकाल लें।

Direct Link: [Download UPSC NDA 2 Admit Card 2026]

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर e-Admit Card का Printout और वही Photo ID Card लेकर जाना होगा, जिसका नंबर Admit Card में दिया गया है। उम्मीदवारों को Face Authentication, Identity Verification और frisking के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

अगर Admit Card पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उम्मीदवार को Photo ID के साथ दो Passport Size Photographs और आवश्यक undertaking लेकर जाना होगा।

इन चीजों को परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं

UPSC ने Mobile Phone, Smart/Digital Watch, AI Enabled Glasses, IT Gadgets, Books, Bags, Luggage और अन्य प्रतिबंधित सामान को परीक्षा परिसर में ले जाने पर रोक लगाई है। सामान्य/simple wrist watch की अनुमति है, लेकिन Smart Watch प्रतिबंधित है।

उम्मीदवार Black Ball Point Pen जरूर लेकर जाएं, क्योंकि OMR Answer Sheet और Attendance List Black Ball Point Pen से ही भरनी होगी।

NDA 2 Exam 2026 Important Timing

Forenoon Session के लिए प्रवेश सुबह 9:30 बजे परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद होगा, जबकि Afternoon Session के लिए प्रवेश दोपहर 1:30 बजे बंद होगा। इसके बाद किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Admit Card में किसी तरह की गलती मिलने पर उम्मीदवार तुरंत UPSC को usnda-upsc@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment